झारखण्ड राँची

एसबीयू में ‘इनोवेशन से ओनरशिप’ विषय पर एक्सपर्ट टॉक, आईपीआर की उपयोगिता पर हुई विस्तृत चर्चा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एसबीयू में ‘ फ्रॉम इनोवेशन तो ऑनरशिप : अंडरस्टैंडिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ‘ विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इसमें बोलते हुए भारत सरकार के पेटेंट डिजाइन और ट्रेडमार्क के नियंत्रक जनरल के साथ पंजीकृत पेटेंट एजेंट देव प्रिया ने आईपीआर के अकादमिक जगत में उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके प्रकार, कॉपी राइट, प्लांट वैरायटी प्रोटेक्शन, ले आउट डिजाइनिंग एवं इंटीग्रेटेड ज्योग्राफिकल इंडिकेशन के विषय में भी बताया। साथ ही पेटेंट फाइल करने के तौर तरीकों और समयावधि के बारे में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन सहित विवि के अन्यान्य शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

Related posts

आदित्य के आवासीय कार्यालय पर एक बूथ एक प्रोफेशनल एवं एक बूथ पाँच यूथ द्वारा बैठक आयोजित

admin

डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस धूमधाम से मनाया गया

admin

Vedanta ESL Steel Limited Launches Millet-Based Nutri-Shake Distribution Program in Bokaro for Rashtriya Poshan Maah

admin

Leave a Comment