
रांची: एसबीयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ-2026’ इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की जानकारी दी। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को योग्य पेशेवर के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने तकनीकी युग में अनुशासन और बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया, जबकि महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने चरित्र निर्माण और उद्यमिता पर जोर दिया। कार्यक्रम में “मंथन” जर्नल और “एआई होराइजन” पुस्तक का लोकार्पण हुआ। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply