Uncategorized

एसबीयू में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान विभाग द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने योग को मानव जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया तथा मर्म चिकित्सा पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संकीर्तन और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *