झारखण्ड राँची

एसबीयू में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर विशेषज्ञ सत्र, तनुश्री सेनगुप्ता ने दी मानसिक संतुलन की सीख

राँची (ख़बर आजतक) : एसबीयू विश्वविद्यालय के मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा “स्ट्रेस मैनेजमेंट और इमोशनल वेलबीइंग” विषय पर विवि सभागार में विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता थेरेपिस्ट व काउंसलर तनुश्री सेनगुप्ता (वरिष्ठ परामर्शदाता, आर्मी पब्लिक स्कूल) ने छात्राओं को अच्छे कर्मों को याद रखने, स्वयं को माफ करने और कृतज्ञता अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन और संबंध प्रबंधन पर व्यावहारिक टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीलिमा पाठक ने किया, जबकि समापन डॉ. प्रियंका पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर डॉ. नंदिनी सिन्हा, अंजना कुमारी सिंह, नेहा नूपुर समेत अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहीं।

Related posts

DPS Bokaro student shines in UPSC CSE(2022), Shubham secures All India Rank 41

admin

बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन, न्यायिक संरचना सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

admin

बुद्धिष्ट मिशन में इंटर स्कूल योगा प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

admin

Leave a Comment