Uncategorized

कफ सिरप और नशीली दवाओं की अनियमित बिक्री पर हाई कोर्ट सख्त, बिना पर्ची बिक्री पर रोक

नितीश मिश्रा

राँची : झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में कफ सिरप और नशीली दवाओं की अनियमित बिक्री पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के इन दवाओं की बिक्री तुरंत बंद की जाए। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह आदेश उस जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें स्कूली बच्चों में कफ सिरप के बढ़ते दुरुपयोग का मुद्दा उठाया गया था।

याचिकाकर्ता सुनील कुमार महतो की ओर से बताया गया कि राज्य में खांसी की दवाएं खुलेआम बिक रही हैं, जिससे नशे की लत तेजी से फैल रही है। याचिका में धनबाद में बड़ी मात्रा में बरामद कफ सिरप का भी उल्लेख किया गया, जिसकी जांच पुलिस से लेकर सीआईडी तक पहुंची, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अदालत ने इस पर गंभीर चिंता जताई और अगली सुनवाई 12 दिसंबर को तय की है।

Related posts

डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्रों ने प्रभातफेरी में लिया भाग

admin

चिरकुंडा भाजपा द्वारा “विकसित भारत संकल्प सेवा 2047” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

admin

ईएसएल ने विश्व जल दिवस 2025 पर जल संरक्षण अभियान चला समुदायों को सशक्त बनाया

admin

Leave a Comment