कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : खेत में रखे धान का फसल जलकर हुआ खाक

कसमार : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत बूटी टांड़ टोला निवासी मानिक महतो के खेत में रखे धान फसल बीती रात जलकर खाक हो गया। किसान मानिक महतो ने बताया कि उनके छागर कनारी नामक खेत का धान फसल की कटाई कर थ्रेसिंग करवाने के उद्देश्य से जमा करके रखा गया था.

उस धान का थ्रेसिंग अगले दिन यानि शनिवार को की जानी थी। थ्रेसिंग वाले से बात भी हो गई थी और उसी रात को जमा किए गए धान फसल पर आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। बल्कि किसान मानिक महतो को भी इस आगजनी का पता सारे फसल जलकर खाक हो जाने के बाद चला।

उन्होंने बताया इस आगजनी से 100 मन धान और मवेशियों का आहार पुआल का भारी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दिए जाने के बाद उनके द्वारा अंचल कार्यालय को इसकी खबर दी गई है। साथ ही सभी ने गरीब किसान के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की आवाज उठाई है।

Related posts

सीसीएल ने खान सुरक्षा मे जीते 2 पुरस्कार

admin

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में चल रहा है आठ दिवसीय समर कैंप

admin

रामगढ़ के उद्योगों की समस्या पर किशोर मंत्री के नेतृत्व में हफीजुल हसन से मिलें रामगढ़ चैंबर के पदाधिकारी, मामले में हस्तक्षेप का किया आग्रह

admin

Leave a Comment