Uncategorized

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में विश्व योग दिवस का आयोजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर दयानंद प्रेक्षागृह में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के 30 स्वयंसेवकों, एनसीसी के 32 कैडेटों एवं 20 अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शवासन सहित कई आसनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य बी एन झा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने छात्रों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग एकाग्रता, आत्म-अनुशासन, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवन का आधार है।

कार्यक्रम का समापन योग को नियमित जीवनचर्या में अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *