सदर अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल रांची सहित जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सदर अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, डॉ. ए.के. झा, डॉ. आर.के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह सहित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *