कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : महिला तथा किशोरी संवर्धन को लेकर कार्य योजना पर चर्चा…

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : महिला तथा किशोरी संवर्धन को लेकर के कार्य योजना पर चर्चा कर बगदा, खैराचातर, टांगटोना, तथा दुर्गापुर पंचायत में महिलाओं तथा किशोरियों के साथ होने वाले हिंसा को रोकने को लेकर विशेष तौर पर कार्य करने को लेकर सहयोगिनी संस्था द्वारा बहादुरपुर में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान इन पंचायत की किशोरियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ाव सहित नेतृत्व क्षमता विकास के लिए विशेष तौर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया । इस संबंध में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने बताया कि सरकार के विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण किशोरियों एवं महिलाओं तक उनकी पहुंच नहीं है। जिसको लेकर के उक्त पंचायत में विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा किशोरी तथा महिलाओं पर हिंसा होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सघन रूप से कार्य किया जाएगा। इस दौरान आगामी 3 के कार्य के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई। इस दौरान सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ,फुलेंद्र कुमार रविदास, सूर्यमणि देवी, कुमारी किरण प्रतिमा सिंह, निर्मला देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, नीतू कुमारी, पायल कुमारी आदि उपस्थित थी।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

admin

गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के छात्रों ने जेईई (एडवांस) 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

admin

राँची में पहली बार तटरक्षक बल का भर्ती व जागरूकता अभियान, संजय सेठ की पहल पर हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment