BREAKING NEWS
सीसीएल में एचआर अधिकारियों को एआई आधारित मानव संसाधन प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण150 महिला उद्यमों को मिलेगा आईआईएम कलकत्ता का सहयोग, झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम शुरूजेपीएससी के तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर जेल भेजे सरकार, सीबीआई जांच कराए : आदित्य साहूनगड़ी में बनेगा मॉडल एकीकृत पैकहाउस एवं कृषि-प्रसंस्करण केंद्रछात्रों के मुद्दों पर सड़क पर उतरा आजसू, लोकभवन तक निकाला मार्चजेपीएससी परीक्षा एजेंसी ने अपने लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई : बाबूलाल मरांडीसीसीएल में एचआर अधिकारियों को एआई आधारित मानव संसाधन प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण150 महिला उद्यमों को मिलेगा आईआईएम कलकत्ता का सहयोग, झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम शुरूजेपीएससी के तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर जेल भेजे सरकार, सीबीआई जांच कराए : आदित्य साहूनगड़ी में बनेगा मॉडल एकीकृत पैकहाउस एवं कृषि-प्रसंस्करण केंद्रछात्रों के मुद्दों पर सड़क पर उतरा आजसू, लोकभवन तक निकाला मार्चजेपीएससी परीक्षा एजेंसी ने अपने लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई : बाबूलाल मरांडी
Uncategorized

कसमार : रांगामाटी में किशोरियों के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण, नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

May 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


कसमार (बोकारो): सामाजिक संस्था सहयोगिनी द्वारा दुर्गापुर पंचायत के रांगामाटी गांव में किशोरी समूह की पीयर लीडर्स, किशोरियों एवं युवा महिलाओं के लिए जीवन कौशल (लाइफ स्किल) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरियों और युवा महिलाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।


प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान और प्रभावी संवाद कौशल का विकास करना था। प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने टीमवर्क, नेतृत्व विकास, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।


सहयोगिनी संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि संस्था कसमार प्रखंड के 19 गांवों में किशोरियों के नेतृत्व विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, लैंगिक समानता और बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण किशोरियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाते हैं और उन्हें समाज में सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव और हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम बनती हैं।
कार्यक्रम में संस्था की एनिमेटर बिनीता देवी, डोली कुमारी, जूही कुमारी, नेहा कुमारी, परिणिता कुमारी, आराध्या चटर्जी, रोज़ी प्रवीण, कशिश प्रवीण, अर्चना कुमारी, प्रमिला कुमारी, सावित्री देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, किरण देवी और लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में किशोरियां एवं युवा महिलाएं उपस्थित थीं।
आजतक झारखंड

← कैलाश नगर में ट्रांसफॉर्मर स्थापना को लेकर 31 मई को होगी अहम बैठक कसमार चट्टी हरि मंदिर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, लक्ष्मण कुमार नायक हुए शामिल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।