BREAKING NEWS
फ्रेंच-जर्मन से लेकर देववाणी संस्कृत तक, डीपीएस बोकारो के साहित्योत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाकिताबों से उद्योग तक: आरकेडीएफ के विद्यार्थियों ने जाना दूध से बाजार तक का सफररोटी बैंक यूथ क्लब ने कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट की टीम को किया सम्मानितहाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को मिली नई टीम, अजीत कुमार बने अध्यक्षबच्चों को डराने-धमकाने से बाज आए सरकार : बाबूलाल मरांडीछात्रों पर कार्रवाई ने आपातकाल की याद दिलाई : संजय सेठफ्रेंच-जर्मन से लेकर देववाणी संस्कृत तक, डीपीएस बोकारो के साहित्योत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाकिताबों से उद्योग तक: आरकेडीएफ के विद्यार्थियों ने जाना दूध से बाजार तक का सफररोटी बैंक यूथ क्लब ने कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट की टीम को किया सम्मानितहाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को मिली नई टीम, अजीत कुमार बने अध्यक्षबच्चों को डराने-धमकाने से बाज आए सरकार : बाबूलाल मरांडीछात्रों पर कार्रवाई ने आपातकाल की याद दिलाई : संजय सेठ
Uncategorized

कस्तूरबा विद्यालय में बाल विवाह और डिजिटल हिंसा के खिलाफ जागरूकता शिविर

August 22, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

पेटरवार : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पेटरवार में बाल विवाह और डिजिटल हिंसा की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सहयोगिनी’ संस्था और ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क’ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।


मुख्य वक्ता तेनुघाट थाना ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ डिजिटल हिंसा तथा साइबर अपराध के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की।


विद्यालय की शिक्षिका सावित्री हेंब्रम ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन या बाल विवाह निषेध पदाधिकारी को सूचित करना चाहिए।
सहयोगिनी की कोषाध्यक्ष सूरजमनी देवी ने कहा कि संस्था जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के साथ मिलकर बोकारो में बाल विवाह और मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
मौके पर शिक्षिकाएं खुशबू कुमारी, रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, कलावती कुमारी, किरण, उर्मिला कुमारी, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी, विनीता कुमारी और कंचन कुमारी समेत छात्राएं मौजूद थीं।

← केबल तार चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, तार भी बरामद प्री-आरडी परेड के लिए वाईबीएन के चार एन‌एस‌एस स्वयंसेवक चुने गए →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।