Uncategorized

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन, भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी और जेएस‌एससी भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर छात्रों में अविश्वास और असमंजस का माहौल बना है, जिसे दूर करने के लिए समयबद्ध और पारदर्शी कदम उठाए जाने चाहिए।

कांग्रेस ने जेपीएससी और जेएस‌एससी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच, टीडीपीएल सहित विवादित एजेंसियों की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, आयोगों के अधिकारियों का तबादला, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, भर्ती परीक्षा अधिनियम-2023 का सख्ती से पालन, लंबित नियुक्तियों की समीक्षा और छात्र प्रतिनिधियों के साथ सर्वदलीय संवाद की मांग की। ज्ञापन पर के. राजू, केशव महतो कमलेश सहित कई मंत्रियों और नेताओं के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *