खेल झारखण्ड बोकारो

कार्मल स्कूल धनबाद की मेज़बानी में CISCE ज़ोनल खो-खो मीट 2024 संत जे़वियर की छात्राओं ने लहराया परचम

बोकारो (ख़बर आजतक) : कार्मल स्कूल धनबाद में 11 मई, 2024 दिन शनिवार को CISCE ज़ोनल खो-खो मीट 2024 का आयोजन किया गया। खो-खो मीट का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या मारिया कीर्ति के द्वारा किया गया।

प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलकूद में किसी के जीतने या हारने से ज्यादा उस खेल में आपका हिस्सा लेना महत्व रखता है। तत्पश्चात प्राचार्या महोदया के द्वारा इस खो-खो जोनल मीट के शुभारंभ को की घोषणा की गई। इसमें कुल चार विद्यालयों ने DNS भूली, कार्मल धनबाद, कार्मल बोकारो थर्मल एवं संत जेवियर बोकारो ने हिस्सा लिया।

इस खो-खो मीट में अंडर 14, 17 एवं 19 के बच्चों ने भाग लिया। CISCE खो-खो जोनल मीट में अंडर 14 संत जे़वियर बोकारो की लड़कियों ने DNS भूली को 12-3 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया और अंडर 17 में कार्मल स्कूल धनबाद की लड़कियों ने संत जे़वियर को 11-9 से हराकर विजेता का खिताब जीता इस भव्य आयोजन के अंत तक खिलाड़ियों का उत्साह प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा स संत जे़वियर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एस.जे ने विद्यालय की विजेता छात्राओं को बधाई देकर उनकी हौसला अफजा़ई की।

Related posts

बोकारो : श्री शनि मंदिर मे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया.

Nitesh Verma

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा : कुमारी किरण

Nitesh Verma

पोषण जागरूकता एलईडी रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Nitesh Verma

Leave a Comment