झारखण्ड बोकारो

किसानों के सशक्तिकरण से ही राज्य का भविष्य सुरक्षित : योगेंद्र प्रसाद


मधुकरपुर में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर किसानों की भारी उपस्थिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की नीतियों के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों के सशक्तिकरण से ही राज्य का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता किसान, गरीब और ग्रामीण समाज हैं। किसानों को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और स्थायी आय देना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कृषि को लाभकारी पेशा बनाने के लिए सरकार नीतिगत स्तर पर ठोस निर्णय ले रही है और किसान मेला जैसे आयोजन सरकार व किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं।
कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि किसानोन्मुख सरकारी नीतियों का असर अब गांव-गांव तक दिखने लगा है। वहीं बीडीओ नम्रता जोशी और अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रशासनिक पारदर्शिता और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
किसान मेले में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम से किसानों में उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से देखने को

Related posts

जन्म जयंती पर याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

admin

चंपाई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौटने के दौरान बड़ा हादसा, 1 की मौत 5 घायल

admin

अजय राय ने आईआईसीएम का किया दौरा, कैंपस में कार्य कर रहे कर्मियों का जाना कुशलक्षेम

admin

Leave a Comment