झारखण्ड बोकारो राजनीति

केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ 2 अप्रैल को बोकारो सेक्टर 12 खुदीराम बोस चौक से नया मोड़ बिरसा चौक तक विरोध प्रदर्शन किया है।मौक़े पर जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा लोकसभा चुनाव नजदीक है और हार के डर से भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है। अब कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ रूपए का आयकर नोटिस भेजा गया है.

विज्ञापन

135 करोड़ कांग्रेस के अकाउंट से इनकम टैक्स विभाग ने पहले ही निकाल लिये हैं लेकिन BJP के जो अकाउंट की जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है, उसमें 1297 लोगों ने बिना नाम-पते के, बिना पूरी जानकारी के 42 करोड़ BJP को 2017-18 में जमा किए हैं।कहा कि कांग्रेस के ₹14 लाख के डिपाजिट पर इनकम टैक्स विभाग ने हमारे अकाउंट फ़्रीज़ कर दिए, लेकिन BJP के 42 करोड़ नजर नहीं आए! BJP ने नियम के उल्लंघन किया हैं, उनके चलते उनपर 4600 करोड़ की देनदारी बनती है। हमारी माँग है कि इनकम टैक्स विभाग BJP पर भी वही नियम लागू करे, जो कॉंग्रेस पर किए गए हैं।

Related posts

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के नए झंडे, प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण, लंबित मामलों पर कही बड़ी बात

admin

दीपावली से पहले जुए के अड्डों पर छापेमारी, झामुमो नेता समेत 42 जुआरी गिरफ्तार

admin

New session of DPS Bokaro commences with the Special Assembly and Cultural Extravaganza

admin

Leave a Comment