गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

केमिकल लदा ट्रक पलटी खाने के कारण ट्रक में लग गया आग,लाखों की संपति पलभर में स्वाहा

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक): : पेटरवार एन एच 23 पेटरवार बोकारो पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के उतासारा गांव के निकट स्कूली बस को बचाने के क्रम में केमिकल लदा एक ट्रंक 10 फीट नीचे खेत में पलटी खा गई। पलटी खाने से अचानक ट्रक में आग लग गया जिसके कारण लाखों रूपये की संपति पलभर में स्वाहा हो गया। यह घटना मंगलवार को दिन के करीब 9 बजे की है। घटना की जानकारी पाकर पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की। इस घटना में ट्रक का चालक 37 वर्षीय बबलू सिंह रांची और खलासी लापुंग निवासी दीनू सिंह बाल बाल बच गए। थाना प्रभारी ने घटना स्थल से अग्निशमन सेवा को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी पाकर अग्निशमन सेवा करीब 10 बजे पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे पर आग बुझाने में सफल रही। तब तक ट्रक और केमिकल पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।
बताया जाता है कि मुंबई से केमिकल लेकर धनबाद जा रही ट्रक उतासारा गांव के पास एक स्कूली बस को बचाने के चक्कर में 10 फीट नीचे एक खेत में गिरकर पलटी खा गई और उसमें अचानक आग लग गई जिसके कारण पलभर में ट्रंक और केमिकल जलकर राख हो गया।

Related posts

राज्यपाल से मिली ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन, बाँधा रक्षासूत्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

admin

यह अपने सहयोगियों को हर्षित करने वाला बजट: आदित्य

admin

कुमार राजा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, बोले – विभिन्न वार्डो के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस के प्रति आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना इसका यात्रा का उद्देश्य

admin

Leave a Comment