झारखण्ड बोकारो

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन-2026 में पाई सफलता


रांची : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के कई विद्यार्थियों ने जेईई मेन-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धि कुमारी, अनुष्का प्रताप, साक्षी कुमारी और रूद्र बोस ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।


विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता छात्रों को नया आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों को जेईई एडवांस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के समर्थन में झारखंड में हजारों लोगों ने ली शपथ

admin

धनबाद जिला अंतर्गत 3 दिवसीय रोजगार मेले में स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

admin

ग्रामीणों ने ग्राम सभा कर करीब नौ करोड़ के टेंडर का किया विरोध, भ्रष्टाचार एवं गुणवंता की कमी का आरोप लगाया

admin

Leave a Comment