झारखण्ड राँची

कौशल विकास प्रशिक्षण हेतू सीसीएल और नैसकॉम के बीच एमओयू

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कर्मचारियों के उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को सीसीएल और नैसकॉम के बीच एक समझौता ज्ञापन किया गया। इस अवसर विशेष पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र और नैसकॉम के राष्ट्रीय लीड सुधीर कुमार उपस्थित थे।

यह समझौता ज्ञापन सीसीएल कर्मचारियों के बीच डिजिटल जागरुकता बढ़ाने हेतू प्रयास को दर्शाता है। इससे सीसीएल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में और गति आएगी जिससे नए युग के डिजिटल कौशल में कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी।

वहीं जीएम (एचआरडी) आरके पाण्डेय ने निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र और नैसकॉम के फ्यूचरस्किल्स प्राइम के राष्ट्रीय लीड सुधीर कुमार का स्वागत किया।

इस दौरान निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि उभरती हुई डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन तकनीकों में कौशल विकाश से न केवल कर्मियों के कार्य निष्पादन में दक्षता आएगी बल्कि वे साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता से परिचित होंगे।

सीसीएल, नैसकॉम के साथ इस तरह का समझौता ज्ञापन करने वाली सीआईएल की पहली कोयला कंपनी है, जो इसकी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts

हाईकोर्ट ने पूछा- जेपीएससी अध्यक्ष का पद कब तक भरा जाएगा?

admin

दर्दनाक हादसा: 12 लोगों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस…

admin

गोमिया : बचपन ने मनाया सीआरपीएफ संग रक्षाबंधन एवं ओणम

admin

Leave a Comment