BREAKING NEWS
झारखंड चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल की मजबूत दस्तक, 28 प्रत्याशी मैदान मेंटीम तुलसी: चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने तेज किया जनसंपर्क, व्यापारियों से मांगा समर्थननेतरहाट की नाशपाती को मिला बड़ा बाजार, संगठित खरीदारों से जुड़ रहीं महिला किसानसुदेश महतो ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकातडेढ़ साल में डुमरिया को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पितचैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौकाझारखंड चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल की मजबूत दस्तक, 28 प्रत्याशी मैदान मेंटीम तुलसी: चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने तेज किया जनसंपर्क, व्यापारियों से मांगा समर्थननेतरहाट की नाशपाती को मिला बड़ा बाजार, संगठित खरीदारों से जुड़ रहीं महिला किसानसुदेश महतो ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकातडेढ़ साल में डुमरिया को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पितचैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौका
Uncategorized

खैराचातर में सजा सावन का रंग, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

August 11, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


कसमार (बोकारो) : सावन की हरियाली और उमंग का जश्न मनाने के लिए कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित मीत मिलन हॉल में महिलाओं द्वारा भव्य सावन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को आनंदमय बना दिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बबिता कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख नियोती दे रहीं। आयोजन समिति ने दोनों अतिथियों का सम्मान किया। महोत्सव में पारंपरिक हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन गीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि बबिता कुमारी और प्रखंड प्रमुख नियोती दे ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास और नया उत्साह पैदा करते हैं। साथ ही ये हमारी परंपराओं को जीवित रखने और महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
महोत्सव को सफल बनाने में बबिता कुमारी, सरिता देवी, मुन्नी जायसवाल और रजनी रंजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

← जीजीएसईएसटीसी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मतदान के प्रति किया प्रेरित चास में धूमधाम से मना 53वां श्रावणी महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।