Uncategorized

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल पुलिस एवं प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा झंडातोलन किया गया

निरसा/ मैथन:- देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश देते हुए निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,निरसा रजत माणिक बाखला एवं निरसा अनुमंडल के विभिन्न थानों के प्रभारी के द्वारा मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में झंडातोलन कार्यक्रम किया गया ; वहीं रजत माणिक बाखला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा के द्वारा झंडातोलन किया गया!वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत गायन और देशभक्ति थीम पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया। वही कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बच्चों को कॉपी और गिफ्ट दिया गया। वही उपस्थित निरसा प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, इंद्र लाल ओहदार,अंचल अधिकारी विक्रम आनन्द, निरसा प्रखण्ड प्रमुख, निरसा प्रखण्ड एवं आस पास के जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियों को शुभकामनाएं दी। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,निरसा रजत माणिक बाखला ने कहा कि देश जो ७७ वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है वो प्रतीक है कि देश में संविधान का शासन है राजशाही नहीं लोकतंत्र है इस ७७ वें वर्ष में हमारा देश विकास की ओर अग्रसर हैं वहीं निरसा अनुमंडल के सभी क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related posts

झारखंड के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए मजदूर संघ BKMS का विस्तार हौगा : विजय कुमार सिंह

admin

अरगोड़ा चौक पर हो वीर बुद्धू भगत की आदमकद प्रतिमा का निर्माण : फूलचंद तिर्की

admin

गोविंदपुर के बलियापुर रोड में सरकारी शराब दुकान में हुआ हंगामा.अतिरिक्त पैसा लेने का लगाया आरोप

admin

Leave a Comment