झारखण्ड राँची

गांधी की पुण्यतिथि पर बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज दीपिका पांडेय सिंह ने बापू को सादर नमन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्श केवल ऐतिहासिक मूल्य नहीं, बल्कि आज भी हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि बापू के विचार सामाजिक सद्भाव, न्याय और समावेशी राष्ट्रनिर्माण की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज की अवधारणा गांधी के स्वराज और ग्राम स्वराज के सपने से गहराई से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार इस दृष्टि को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के माध्यम से गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प दोहराया

Related posts

एसबीयू और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, मर्सेड के बीच शैक्षणिक करार, शोध और छात्र आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

admin

राज्य की विधि व्यवस्था चौपट केंद्र सरकार तुरंत संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करे : विजय शंकर

admin

भगवान जगन्नाथ का मंगल आरती और विधि विधान पूजा हवन के साथ पूजा अर्चना की गई

admin

Leave a Comment