झारखण्ड बोकारो

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में 2025-26 सत्र के लिए सरकारी ओपन काउंसलिंग

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो (NAAC B++ ग्रेड) में शुक्रवार को सत्र 2025-26 के बी.टेक., डिप्लोमा और एम.बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में नामांकन हेतु सरकारी ओपन काउंसलिंग आयोजित की गई। यह काउंसलिंग झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार संपन्न हो रही है।

नामांकन समिति में निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार, सरकार प्रतिनिधि गनोरी दास, नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार और अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। डा. जरुहार ने बताया कि इस वर्ष 700 से अधिक अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

काउंसलिंग के लिए तेग बहादुर ऑडिटोरियम (क्षमता 600) और सेमिनार हॉल (क्षमता 200) में संयुक्त व्यवस्था की गई है। NAAC द्वारा B++ ग्रेड मिलने के बाद कॉलेज झारखंड के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शामिल हो गया है और छात्रों की पहली पसंद बन चुका है।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उठाए दो बड़े मुद्दे: रिम्स में अनुसंधान केंद्र और सड़क निर्माण में लापरवाही पर सवाल

admin

जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

admin

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

admin

Leave a Comment