झारखण्ड बोकारो

गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में मनाया गया योग दिवस

बोकारो (ख़बर आजतक) ‘ शुक्रवार को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कालेज बोकारो में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक छात्र व अध्यापक-गण शामिल हुए. आयोजन का शुभारंभ कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया तथा स्वागत भाषण दिया.

मंच संचालन करती बीसीए की छात्रा वैष्णवी ने योग के महत्व तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ ए.पी. बर्णवाल ने विभिन्न योग हस्त-मुद्राओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें प्रदर्शित किया. जिसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारी पल्लवी प्रसाद ने विभिन्न योगासनों द्वारा होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देते हुए, सभी का अभ्यास प्रदर्शन किया. आयोजन में एन. एस. एस. के स्वयंसेवी छात्रों, प्रो. सुषमा कुमारी, श्री गुरमेल सिंह ने योगदान दिया. संस्थान अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह व सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने विशेष बधाई दी.

Related posts

कसमार : दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी कौशल्या देवी ने किया

admin

अपराध पर लगाम लगाए पुलिस, जल्द पकड़े जाएं संजय, शुभम, नरेश, धीरज और बंगाली उरांव के हत्यारे, नहीं तो होगा आमरण अनशन: अरविंद

admin

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

admin

Leave a Comment