हजारी पंचायत से कांवरियों का जत्था सुलतानगंज होते हुए देवघर के लिए हुआ प्रस्थान
प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया
गोमिया (खबर_आजतक):गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत से रविवार को हजारी पटवा कांवरिया संघ और एल.सी. ग्रुप कांवरिया संघ खुदगड़ा के बैनर तले श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के जिप सदस्य अकाश लाल सिंह ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर कांवरियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें रवाना किया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुलतानगंज से गंगा जल भरकर पैदल यात्रा के माध्यम से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित करेंगे। इस यात्रा को वे अपनी आस्था, भक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए कर रहे हैं।
जिप सदस्य अकाश लाल सिंह ने कांवरियों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और अनुशासन का भी उदाहरण है। उन्होंने सभी कांवरियों की सुरक्षित यात्रा और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।
कांवरियों के जयकारे “हर हर महादेव”, “जय बैद्यनाथ”, “बोल बम” से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बताया गया कि यह कांवर यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित होती है। कांवरियों का यह जत्था विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए सुलतानगंज पहुँचता है, जहाँ से जल लेकर वे देवघर के लिए पैदल प्रस्थान करते हैं।
इस अवसर पर पंकज पांडे, शशि कुमार सिंह, अजय सिंह, नरोत्तम प्रसाद, अशोक यादव, प्रकाश प्रजापति, संजीत पासवान (भगत), अखिलेश प्रजापति, मंटू यादव, गणेश, अमित पासवान, विपिन शर्मा, भिमा, कुलेश्वर, छोटू, दुलेश्वर प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, एवं तपेश्वर प्रजापति समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।