गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया थाना प्रभारी का भव्य स्वागत, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दी शुभकामनाएं


प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक): मंगलवार को गोमिया प्रखण्ड के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने गोमिया थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी रवि कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्हें गेरूआ अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अगुवाई प्रखण्ड अध्यक्ष अजित कुमार सिन्हा ने की। मौके पर जिला मंत्री शिशु ठाकुर, सह मंत्री महेश स्वर्णकार, प्रखण्ड मंत्री दिलीप कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार गुप्ता सहित गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि

“क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। अगर कोई घटना या दुर्घटना घटती है, तो तुरंत थाना को सूचित करें। मेरा मोबाइल 24 घंटे ऑन रहता है – आप कभी भी संपर्क कर सकते हैं।”

उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की और सामाजिक समरसता के साथ बेहतर समाज निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।


Related posts

बोकारो में पहली बार सजी बच्चों की वैश्विक संसद, डीपीएस बोकारो में दो-दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस ‘अग्रणी’ शुरू

admin

विगत वर्ष की तुलना में और भव्य होगा इस वर्ष का रावण दहन: कुणाल अजमानी

admin

झरिया कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में महर्षि बाल्मीकि जयंती मनी

admin

Leave a Comment