झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

गोमिया विधानसभा भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन का किया गया आयोजन

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार स्थित वन सभागार में गोमिया विधानसभा भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष जय देव राय ने की। इस सम्मलेन में झारखण्ड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय सहित कई जीप सदस्य और भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरूवात दीपप्रज्वलित कर और पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई साथ ही बन्दे मातरम के गूंज के साथ कार्यक्रम की शुरूवात की गई। मंच पर मंचशीन अतिथियों को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने लोक सभा चुनाव में एनडीये के पक्ष में सबसे ज्यादा मतदान करवाने वाले बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर स्वागत कर सम्मनित किया। मरांडी ने कहा की को कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओ के द्वारा ही जीती जाती है कार्यकर्ता ही मैदान में कार्य करते है जिससे पार्टी को वोट मिलता है।

साथ ही बताया की विधानसभा की चुनाव गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ा जायेगा। वहीं आदिवासियों के शोषन पर पूछे जाने पर कहा की ये सरकार निक्क्मी सरकार है, भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार है। विपक्ष हमेशा आवाज उठती रही है जिसके चलते आदिवासियों की शोषण में कमी आई है। वही ये सरकार नौजवान, बिधवा, विकलांग सभी को ठगा है और झूठ बोलकर 2019 चुनाव में लोगो से वोट माँगा है और सत्ता में आने के बाद सिर्फ कमाने का काम किया है। जितने भी परीक्षा हुआ है सिर्फ पेपर लिक करने का काम किया है और बच्चो से उगाही करने का काम किया है।
श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत की सरकार में ‌सभी विभागों में लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार, दंगा फसाद, बलात्कार व राष्ट्र विरोधी ताकतें हावी हुई है। कानून व्यवस्था गिरी है। ऐसी राज्य सरकार को आगामी विधानसभा सभा चुनाव में उखाड़ कर फेंकना है।
सरकार की हालत चरमरा गई है। प्रत्येक 5 दिन में हत्या व बलत्कार हो रही है, कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो तो कभी भी प्रगति नहीं हो सकती है। आज यह संकल्प ले कर जाना है कि सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। नल जल गांव में ठीक से नहीं पहुंचा। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक, आंगन बाड़ी सेविका सहायिका, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के कॉन्टेक्ट नौकरी में वादा खिलाफ़ी किया गया। सरकारी दफ्तर में बिना पैसा का काम नहीं होता है। चायबासा, कोड़रमा, बोकारो में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में टेंडर का मामला है। मेडिकल कॉलेज सभी जिलों में बनना है। प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में अभूत पूर्व मेडिकल कॉलेज बनाया। राज्य सरकार को जनता की नहीं, अपने परिवार की चिंता है। प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प लें ताकि भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन किया जा सकेगा। विकास चौगुनी होगी, रोजगार के अवसर होंगे। अच्छी सरकार का होना जरुरी है ।शिक्षा, कानून, स्वास्थ्य की सुव्यवस्था होगी।
कहा की बूथ स्तर के कार्य कर्ता सजग व प्रखर रहें। लड़ाई बूथ पर होती है। फैसला पोलिंग बूथों पर होता है। वोटर को हाथ जोड़ कर वोट दिलवाने का काम बूथ लेबल के कार्य कर्ता करते हैं वे सिर्फ वोट में नहीं बल्कि 365 दिन वोटर के दुःख सुख में सहयोग करते हैं। बड़े नेता भाषण दे कर चले जाते हैं। ये बूथ पर जबाब देते है।
कार्यक्रम को सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष जयदेव राय, देवनारायण प्रजापति, लक्ष्मण नायक, प्रहलाद महतो, डॉ सुरेन्द्र राज,आदि ने संबोधित किया। व मंच संचालन बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया।

बाबूलाल मरांडी ने ने पूर्व वित्त मंत्री बिहार सरकार के एवं पूर्व विधायक छत्रु राम महतो से मुलाकात कर उनका सेहत और कई मुद्दों पर बात की।

मौके पर पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ,राजेश पांडे ,शिव शंकर दुबे, नारायण महतो ,विनोद साहू , लक्ष्मण नायक, प्रहलाद महतो, संजय सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, शांतिलाल जैन, असित कुमार बनर्जी,प्रदीप नायक, रिंकी देवी अनीता देवी चंदन डे रितु रानी, संध्या रानी, चंदन सिंह संटु सिंह, राजू सिंह प्रकाश रवानी , धनीराम मांझी, बानेश्वर महतो, यदुनन्दन जायसवाल, राजू सिन्हा , संटु सिंह,चंदन सिन्हा सहित गोमिया, कसमार व पेटरवार के सैकडों भाजपा -आजसू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन और कोल केमिकल्स विभाग में लर्निंग सेंटर का उद्घाटन

Nitesh Verma

बोकारो : जरूरमंदो के बीच कम्बल बांटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिवस…

Nitesh Verma

बोकारो : डीएवी-6 में ‘”एक शाम शहीदों के नाम”  का आयोजन…

Nitesh Verma

Leave a Comment