गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया : संतोषी मंदिर परिसर में मोहर्रम के मौके पर मोहर्रम महोत्सव मनाया गया

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साडम संतोषी मंदिर के मैदान परिसर में मोहर्रम के मौके पर मोहर्रम महोत्सव मनाया गया। जिसमे तीन समिति के लोग बाजे गाजे के साथ ताजिया लेकर महोत्सव स्थल पर पहुंचे वहां पर।

खिलाड़ियों के द्वारा हैरत अंग्रेज खेल का प्रदर्शन किया गया। खेल समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार,डीएसपी बी एन सिंह, गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, गोमिया थाना प्रभारी, पूर्व जिला परिषद प्रकाश लाल सिंह अन्य उपस्थित थे,

पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा मोहर्रम का त्यौहार में गंगा जमुनी तहजीब देखा गया जिसमें हिंदू और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी काफी बढ़कर हिस्सा लिए, क्षेत्र में,शांति और सद्भाव को दर्शाता है। एसडीएम श्री कुमार ने कहा लोगों में एकता और सद्भाव देख काफी प्रसन्नता हुई जो क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। ताजिया मिलन में दर्जी.मुहल्ला , राय मोहल्ला। सुईया डीह कार्यक्रम में। असगर राय, मोहम्मद हलीम, अलीमुद्दीन। को पुरस्कृत किया गया। मौके पर। भगवान दास।् उप मुखिया। पंकज जैन पूर्व मुखिया विनोद जैन के अलावा अलीमुद्दीन राय,शेर मोहम्मद, शरीफ राय, आशिक राय, गुलाम मुस्तफा, हदार बाबू, मोहम्मद हारुन। मोहम्मद साबिर मोहम्मद इलियास, आरिफ,हारून बाबू। मोहम्मद शकूर। इस्लाम राय,मोहन मुरारी चौधरी, आकाश कुमार। आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

गठबंधन सरकार की सारी योजनाएँ विफल : झारखंड पार्टी

Nitesh Verma

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालपुर स्थित हनुमान मन्दिर में सफ़ाई कर चलाया स्वच्छता अभियान

Nitesh Verma

कमलेश सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक दर्जन गाँव के किसानों को सिंचाई की मिलेगी सुविधा

Nitesh Verma

Leave a Comment