Uncategorized

गोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतरा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोमिया : सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हजारी मोड़, टाइप-2, टाइप-3 और मंदिर कॉलोनी की सड़कें गड्ढों और कीचड़ के कारण बद से बदतर हो गई हैं।

सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बरसात में स्थिति और भी विकट हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने कई बार प्रबंधन से सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर भी “ढाक के तीन पात” जैसी स्थिति है।

इस मामले में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता से भी ग्रामीण नाराज हैं। निवासियों ने सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से अविलंब सड़कों की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है, ताकि आगे कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *