झारखण्ड राजनीति

घाटशिला में झामुमो की शक्ति प्रदर्शन, कल्पना सोरेन के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

नितीश मिश्रा

राँची /घाटशिला : उपचुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कल्पना सोरेन ने जनता से अपील की कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास को बनाए रखने के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यह जीत स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रोड शो में हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने झामुमो के जनसमर्थन को और मजबूत संदेश दिया।

Related posts

डीएवी सेक्टर-6  में  महात्मा आनंद स्वामी शैक्षणिक भवन  व  बायो डाइवर्सिटी पार्क  का  उद्घाटन|

admin

मैं नेता नही हिन्दुस्तान का बेटा हूं: फौजी

admin

कमलेश सिंह ने किया दस ग्रामीण सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास

admin

Leave a Comment