झारखण्ड राँची

चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, रमेश सिंह पुनः अध्यक्ष मनोनीत

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक सदस्य जैनेन्द्र प्रसाद ने की। समिति की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी घोषित की गई।

इस बार भी रमेश सिंह को अध्यक्ष एवं रामानंद ठाकुर को महासचिव पुनः मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष पद पर राजू वर्मा चुने गए।

मुख्य संरक्षक मंडल में रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री), दीपक प्रकाश (राज्यसभा सांसद), संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री), सुदेश महतो (पूर्व उपमुख्यमंत्री), आशा लकड़ा (राष्ट्रीय मंत्री भाजपा) और विधायक सी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पंडाल प्रभारी, मीडिया प्रभारी, पूजा प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में मनोनीत किए गए हैं। समिति के सदस्यों ने आशा जताई कि इस बार भी भव्यता, अनुशासन और परंपरा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related posts

बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच सुपरस्पेशलिटी के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने अभियान को दिया समर्थन

admin

चित्रगुप्त महापरिवार के राज श्रीवास्तव को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया

admin

ग्रामीण चिकित्सक कल्याण संस्थान डॉक्टर संघ छतरपुर, पलामू की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

admin

Leave a Comment