झारखण्ड हज़ारीबाग

चतरा: बाला जी चौक में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट : दिनेश कुमार पांडेय


चतरा (ख़बर आजतक) : मयूरहण्ड प्रखंड के ग्राम ढोंढी–मर्धनिया स्थित बाला जी चौक में शुक्रवार से पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य नंदकिशोर पांडेय और यशवंत पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान मर्धनिया तालाब से 351 श्रद्धालुओं की सहभागिता में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।


आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान विश्व शांति और संतान प्राप्ति की कामना को लेकर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ को लेकर आसपास के गांवों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं।
अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया मजीत सिंह, उपमुखिया उपेंद्र दांगी, अध्यक्ष रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा, सचिव सुनील कुमार दांगी सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

नावाडीह स्थित तुलसीपुर में श्री कृष्ण सुदामा सखा संघ द्वारा आयोजित श्री कृष्ण महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सत्यानन्द भोक्ता

admin

झारखंड चैंबर ने रतन टाटा से राँची में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड कॉमर्स हाउस के निर्माण के लिए सीएसआर फंड से बड़ी राशि का माँगा सहयोग, रतन टाटा ने दी स्वीकृति, इस स्वीकृति के मिलने से राज्य के उद्यमी व व्यापारी उत्साहित

admin

बोकारो चैंबर आफ कोमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने सांसद व बीएसएल के प्रभारी निदेशक से की मुलाक़ात

admin

Leave a Comment