झारखण्ड धनबाद

चिरकुंडा में समाजसेवी स्व. रघुनाथ खड़किया की 99वीं जयंती मनाई गई

सरबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक): चिरकुंडा के समाजसेवी स्वर्गीय रघुनाथ खड़किया की 99वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बीएसके कॉलेज, मैथन तथा लायंस क्लब रघुनाथ खड़किया मेमोरियल अस्पताल, चिरकुंडा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें समाजसेवा के प्रति समर्पण और त्याग का आदर्श बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश प्रसाद अग्रवाल, विनोद प्रसाद अग्रवाल, मैथन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह, कृष्ण लाल रुंगटा, पवन गडयान, प्रदीप कुमार अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, डॉ. लीना सिंह, डॉ. रिबेका, डॉ. सुनीता खालको, डॉ. केके पांडे, डॉ. सूर्यकांत, अनिल कुमार टोप्पो, कृष्ण प्रसाद, मधुसूदन खड़किया, नीलांचल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

कोलकाता में डॉक्टर कि हत्या के विरोध में प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला केंडल मार्च

admin

बोकारो के शैक्षणिक उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा सहोदया : डॉ. गंगवार

admin

KIMS कार्यालय में स्व बच्चा सिंह के आत्मा के शान्ति एवं सद्गगति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन

admin

Leave a Comment