झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति विधानसभा चुनाव 2024

चिराग पासवान का झारखण्ड दौरा आज, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

नितिश मिश्रा, राँची

राँची(खबरआजतक): लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान दो दिनों के झारखण्ड दौरे पर हैँ। झारखण्ड विधानसभा के दूसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चिराग पासवान जनसभा को सम्बोधित करेंगे। चिराग पासवान आज रविवार रात्रि 10:00 बजे विशेष विमान से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट राँची पहुँचे।

राँची में रात्रि विश्राम के पश्चात् आज जामताड़ा, झरिया, धनबाद एवं बेरमो विधानसभा में रोड शो एवं जनसभा को सम्बोधित कर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. चिराग पासवान आज सुबह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय एवं पार्टी के एनी पदाधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से धनबाद एवं अन्य जगहों पर पहुँचेंगे जहाँ लोजपा रामविलास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

बताते चलें कि लोजपा (रामविलास) भाजपा की प्रमुख सहयोगी दल है एवं चिराग पासवान केन्द्र सरकार में मंत्री होने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हनुमान के रुप में प्रसिद्ध हैँ। चिराग पासवान का झारखण्ड में काफी डिमांड है चिराग पासवान कि जहाँ भी सभा होती है वहाँ चिराग को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। चिराग पासवान भाजपा एवं एनडीए से जामताड़ा की प्रत्याशी सीता सोरेन, झरिया की प्रत्याशी रागिनी सिंह, धनबाद से राज सिन्हा एवं बेरमो से रविन्द्र पाण्डेय के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा झारखण्ड सहित विभिन्न राज्यों को लेकर आशा लकड़ा करेगी सुनवाई

admin

शाम ढलते ही जगमगा उठता है एक्सपो का माहौल

admin

झारखण्ड में आज से 29 तक भारी बारिश का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

admin

Leave a Comment