Uncategorized

चुटिया में भव्य दुर्गापूजा की तैयारी, संतोष सोनी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति, इक्कीशो महादेव धाम चुटिया की बैठक अधिवक्ता रविंद्र लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुमार सोनी को अध्यक्ष तथा पंकज प्रसाद को महासचिव चुना गया। समिति के विस्तार के लिए अध्यक्ष को समाज के सक्रिय लोगों से समन्वय करने की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष सोनी ने स्वर्णकार समाज के लोगों से एकजुट होकर भव्य दुर्गापूजा आयोजन में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के माध्यम से समाज को पूरे झारखंड में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। समिति ने बताया कि पंडाल का प्रारूप फाइनल हो चुका है और इसका निर्माण कोलकाता के कारीगर करेंगे। बैठक में सुरेश प्रसाद साहू, संतोष कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार सोनी, संजय कुमार, दिलीप कुमार साव, नीतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *