BREAKING NEWS
राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट, खैराचातर की टीम बनी विजेताबोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप में MGM स्कूल का दबदबा, पहले दिन 7 स्वर्ण समेत 35 पदक पर कब्जारांची में सजेगा केरल का रंग, मलयाली एसोसिएशन का दो दिवसीय ओणम समारोह आज सेनिखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच संदिग्ध की तबीयत बिगड़ी, टीएम‌एच में भर्तीस्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और संसाधन सुरक्षित रखने के निर्देशराष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया याद, छात्रों ने ली खेल भावना की शपथराष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट, खैराचातर की टीम बनी विजेताबोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप में MGM स्कूल का दबदबा, पहले दिन 7 स्वर्ण समेत 35 पदक पर कब्जारांची में सजेगा केरल का रंग, मलयाली एसोसिएशन का दो दिवसीय ओणम समारोह आज सेनिखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच संदिग्ध की तबीयत बिगड़ी, टीएम‌एच में भर्तीस्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और संसाधन सुरक्षित रखने के निर्देशराष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया याद, छात्रों ने ली खेल भावना की शपथ
Uncategorized

चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल ने फूंका जीत का बिगुल, सुरक्षित कारोबार और विकास का लिया संकल्प

August 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने शनिवार को अपनी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखीं। टीम ने व्यापारियों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योगों और इंडस्ट्रियल एरिया के विकास तथा व्यापार विस्तार को प्रमुख एजेंडा बनाया है। टीम का नारा “संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास” रखा गया है।

मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी, दुकानों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। प्राथमिकताओं में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का डिजिटल सशक्तीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विभागीय समस्याओं का समाधान तथा युवा और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन शामिल है।

टीम को कई पूर्व अध्यक्षों का समर्थन भी मिला है। अर्जुन जलान समेत पूर्व अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, अमित अग्रवाल, सुमित जैन, मनीष जैन, अंकुर गाड़ोदिया सहित अन्य मौजूद रहे।

← राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसबीयू में दिखा खेलों का जुनून, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि झारखंड की पहली 10-लेन स्मार्ट रोड को मिली हरी झंडी, 177 करोड़ से बदलेगी राजधानी की तस्वीर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।