झारखण्ड राँची

चैरिटेबल चार्मस ने महिला सशक्तिकरण हेतु स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का किया शुभारंभ

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : चैरिटेबल चार्मस संस्था ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नए स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ किया है। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू करने और घर बैठे आय अर्जित करने में सक्षम बन रही हैं। संस्था की प्रमुख ख्याति मुंजाल के नेतृत्व में यह पहल संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पांच स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने का लक्ष्य है। कोषाध्यक्ष निधि गुप्ता ने वित्तीय प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई, जबकि जनसंपर्क प्रमुख रूपम जी के प्रयासों से अधिक महिलाएं जुड़ रही हैं। कार्यक्रम में मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह, आरती सुल्तानिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

गोमिया : कर्मियों की कमी की वज़ह से पानी सप्लाई बाधित, 5 से 6 हज़ार आबादी प्रभावित

admin

एचएससीएल का एलपीसी की व्यवस्था खत्म अब बीएसएल जारी करेगा सीएलसी सर्टिफ़िकेट : राजेंद्र सिंह

admin

बोकारो : कोटपा एक्ट के तहत चास मे 21 दुकानों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

admin

Leave a Comment