झारखण्ड राँची

छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल से लगाई गुहार

नितीश मिश्रा

रांची: आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों की लंबित पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने से वंचित वर्ग के छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और कई छात्र पार्ट–टाइम नौकरी करने को मजबूर हैं।

राज्यपाल ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद चिंता व्यक्त की और कहा कि छात्रों की समस्या गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, पीयूष चौधरी, राजकिशोर महतो और प्रताप सिंह शामिल थे। ज्ञात हो कि छात्रवृत्ति मुद्दे को लेकर आजसू छात्र संघ पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है और “शिक्षा के

Related posts

आईपीएस तदाशा मिश्रा ने संभाला झारखण्ड पुलिस महानिदेशक का पदभार

admin

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जदयू ने चलाया झरिया में जनसंपर्क अभियान

admin

23 अगस्त से 27 अगस्त तक खेलगाँव में आयोजित होगी जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता, 1800 खिलाड़ी और 200 टेक्निकल ऑफिशियल खिलाड़ी लेंगे भाग

admin

Leave a Comment