बोकारो

जदयू मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया नीतीश कुमार का 72वाँ जन्मदिवस

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जदयू के सर्वमान्य नेता, बिहार के मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष नीतीश कुमार का 72वाँ जन्मदिवस झारखंड जदयू के नेताओं के द्वारा पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश जदयू मुख्यालय में उनके जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मुख्य रुप से उपस्थित हुए। उनके जन्मदिन पर 72 पाउंड का केक काटा गया और नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया और शुभकामना दी।

इस मौक़े पर जदयू नेता और पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, धनंजय सिन्हा, सागर कुमार, आशा शर्मा, उपेंद्र सिंह, रत्ना शर्मा, रामाकान्त मंडल, संजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, मनोज सिन्हा, प्रणय कुमार, बैद्यनाथ पासवान, लालचंन महतो, रामनारायण पटेल, रामजी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने नीतीश कुमार को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष है। उनके नेतृत्व में बिहार काफ़ी आगे बढ़ा है। विपक्ष में नीतीश कुमार का चेहरा प्रधानमंत्री के लिए सबसे योग्य है, उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और उनके यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना की। जदयू नेता श्रवण कुमार एवं सागर कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

Related posts

फुटपाथ दुकानदारों के समर्थन मे उतरी कांग्रेस, सेल प्रबंधन को दिया चेतावनी

admin

कसमार : 18 वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा से 2030 तक बाल विवाह समाप्ती संभव

admin

कल्याण विभाग से रोजगार हेतु दिया जाने वाला सुअर को लाभुकों ने लेने से किया इनकार, कहा अच्छी नस्ल के सुअर दे सरकार,

admin

Leave a Comment