झारखण्ड बोकारो राजनीति

जनशक्ति को जगाने का कार्यक्रम है प्रधानमंत्री का मन की बात : अमित

डिजिटल डेस्क

बोकारो (खबर आजतक): आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति कुमार अमित ने सेक्टर 5 सेंटर मार्केट में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से वोकल फ़ॉर लोकल को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात् करने का आह्वान किया।

प्रधानमन्त्री ने देश में महिला सशक्तिकरण, डिजीटल पेमेंट, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वच्छता, जल संरक्षण, अमृत सरोवर, स्थानीय कला संस्कृति, छऊ नृत्य, क्षेत्रीय उत्सव-मेला आदि की भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के उपरांत श्री कुमार अमित ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश की जनशक्ति को जगाने और बढ़ाने का एक प्रयास है। समाज की जनशक्ति जब देश की अर्थव्यवस्था और विकास से जुड़ेगी तभी भीरत एक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। इस अवसर पर मनोज झा, उत्तील यादव, श्रीकांत शर्मा, रजनीश कश्यप, विद्याव्रत ओझा, कुंदन सिन्हा, शैलेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र सिंह, उमेश सिंह, भगवान पांडेय, चंद्रकांत झा, राजकुमार, विरंजन, विनोद कुमार, लालबाबू, राहुल आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने किया सीसीएल के केडीएच-पुर्णाडीह कोल हैंडलिंग प्लांट का शिलान्यास

admin

बोकारो जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाँधी प्रतिमा के समक्ष#qwite india का आह्वान किया।

admin

रांची लोकसभा को रेलवे विकास की 4224 करोड़ की सौगात

admin

Leave a Comment