झारखण्ड धनबाद

जिला पुलिस मुख्यालय में 4 नवप्रोन्नत सब इंस्पेक्टर के लिए पिपिंग समारोह आयोजित

धनबाद:- पुलिस विभाग में पदोन्नति पाने वाले चार पदाधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी जिला समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में आयोजित की गई। ज़िला बल में तैनात चार सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (स्टेनो) को पुलिस अवर निरीक्षक (स्टेनो) के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोशन पाने वालों में सर्वेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, मृत्युंजय कुमार और खगेश चंद्र महतो शामिल है।वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजीत कुमार महोदय द्वारा संयुक्त रूप से पदोन्नति पाने वाले पदाधिकारियों को स्टार बैज लगाया गया। एसएसपी श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।मौक़े पर सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक श्री सुमित कुमार, एसडीपीओ निरसा श्री रजत मणिक बाखला, डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविन्द कुमार, डीएसपी साइबर श्री संजीव कुमार सर्जेन्ट मेजर श्री अवधेश कुमार, सर्जेन्ट श्री प्रवीण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts

बोकारो के 19 गांव को पंचायत में शामिल करने हेतु मुद्दा को ले कर डॉ पी नैय्यर ने राज्यपाल से की मुलाकात

admin

प्रदेश स्तरीय बैठक में गौशालाओं को 2.87 करोड़, राजकुमार अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गए

admin

सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल, चतरा में जरूरतमंदों को 500 कंबल वितरित

admin

Leave a Comment