झारखण्ड राँची

जिला प्रशासन व नगर निगम ने हरमू पंच मन्दिर के आसपास वाले इलाकों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से रविवार को हरमू पंच मन्दिर स्थित हरमू बाजार रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में निगम की इनफोर्समेंट टीम के साथ-साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था। इस अभियान में 3 ट्रैक्टर, 3 हल्ला गाड़ी और 2 जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। इस अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क के दोनों ओर से करीब 25 से अधिक बांस बल्ली, एल्बेस्ट की दुकानों को हटाया गया। इनमें माँस, मछली, बैग, सब्जी, कपड़ा, पूजन सामग्री, ठेला, गुमटी आदि की दुकानें शामिल थीं।

इस अभियान शुरू होते ही हरमू बाजार रोड में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके अलावा अभियान के तहत दुकानों से बाँस, बल्ली, तिरपाल, एल्बेस्ट, गुमटी जैसी सामग्री को हल्ला गाड़ी में जब्त किया गया. मालूम हो कि हरमू बाजार रोड के पीछे की सड़क पर सब्जी की दुकानें लगती हैं।

इस अभियान के दौरान डर से अधिकांश दुकानदार अपने सामान को जल्दी-जल्दी हटाते हुए नजर आए।

Related posts

10 को हैदरनगर में चिराग पासवान व 11 को हुसैनाबाद में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, फूँकेंगे चुनावी विगुल

admin

मनोरंजन : युवाओं को खूब भा रही आईएएस बनने के संघर्ष पर आधारित फ़िल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’

admin

फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक वेशभूषा के साथ पदयात्रा निकाल मनाया विश्व आदिवासी दिवस

admin

Leave a Comment