कसमार झारखण्ड बोकारो

जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा अनियमिता बरतने के संबंध में समिति के सचिव ईश्वर रजक ने जिप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत में ग्राम मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड का गठन 2021 में किया गया जिसका निबंधन संख्या 01बेरमो / 2021 है इसमें अध्यक्ष सिद्धेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो, सचिव ईश्वर रजक पुरुष एवं महिला मिलाकर कुल 25 सदस्य हैं जो विभाग के द्वारा प्रशिक्षण भी ले चुके हैं

सभी सदस्य मछली पालन करके रोजगार करना चाह रहे हैं और इधर जिला मत्स्य पदाधिकारी का कहना है की ग्राम स्तर में बंदोबस्ती नहीं हो सकता है रजिस्टार से बात कीजिए जो आपका निबंधन किए हैं रजिस्टार से बात करने पर रजिस्टार का कहना है निबंधन हुआ है तो बंदोबस्ती करना विभाग का काम है इस तरह से हम सब समिति के सभी सदस्य कभी मत्स्य पदाधिकारी के कार्यालय तो कभी तेनुघाट निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं! आज इस मामले को लेकर बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष को इससे समन्धित ज्ञापन सौपा.

Related posts

बोकारो : सिटी कालेज प्राचार्य से धर्मवीर सिंह ने किया वार्ता, उठाया खेल एवं खिलाड़ियों की आवाज

admin

Jharkhand Election 2024: बोकारो की जनता इस बार बदलाव चाहती है : श्वेता सिंह

admin

एम० डी० एल० एम० हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री सारथी योजना के मेगा स्किल सेंटर का हुआ शुभारंभ

admin

Leave a Comment