झारखण्ड राँची

जेईई मेंस में नीरजा सहाय डीएवी के तीन छात्रों ने लहराया परचम


रांची (खबर आजतक): देश की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेंस का परिणाम घोषित होते ही कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के तीन छात्रों आर्यन कुमार, पीयूष सिंह एवं शशांक शेखर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। आर्यन कुमार ने 96.15, पीयूष सिंह ने 93.54 तथा शशांक शेखर

सिंह ने 92.48 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर के साथ-साथ छात्रों के घरों में भी उत्सव जैसा माहौल है। प्राचार्या किरण यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने यह उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम और लगन ही सफलता की असली कुंजी है।

Related posts

गोमिया: मुंशी सजीव झा अपहरण कांड में बड़ी कार्रवाई, आरोपी महावीर सोरेन गिरफ्तार

admin

कसमार सीएचसी में लगा पेंशन दिव्यांग कैंप, 176 दिव्यांगों ने दिया आवेदन

admin

ढोरी क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच एजेंडा वार्ता

admin

Leave a Comment