झारखण्ड हज़ारीबाग

जेईई मेंस में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा, अरमान सूद जिला टॉपर, तीन छात्रों को मिली शानदार सफलता


कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अरमान सूद ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.90 परसेंटाइल अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। अरमान को भौतिकी में 99.91, रसायन शास्त्र में 98.26 एवं गणित में 99.93 परसेंटाइल अंक मिले।

उनके साथ पार्थ कुमार अग्रवाल ने 99.87 तथा राघव सोमानी ने 99.18 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। राघव को भौतिकी में 98.66, रसायन में 99.44 और गणित में 98 परसेंटाइल अंक मिले। अरमान एवं राघव दोनों ही वर्तमान में बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निर्देशिका संगीता शर्मा ने हर्ष जताते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

लापुंग में पुलिस-आदिवासी झड़प पर विजय शंकर नायक की तीखी प्रतिक्रिया, संवेदनशील मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक” – आदिवासी जनाधिकार मंच

admin

सुखदेवनगर थाना स्थित विद्यानगर रोड नं 1 में कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव

admin

गोमिया : विद्यालय स्तरीय पाठ्‌येतर कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सहभागिता

admin

Leave a Comment