BREAKING NEWS
एक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैली
Uncategorized

जेएस‌एससी-सीजीएल विवाद: प्रशांत कुमार तत्काल दें इस्तीफा, सीबीआई जांच हो : शोभा यादव

August 27, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने जेएस‌एससी-सीजीएल परीक्षा विवाद को लेकर प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 में उनके कार्यकाल में आयोजित जेएस‌एससी-सीजीएल परीक्षा को बाद में रद्द करना पड़ा, जिससे परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा सुधार समिति में शामिल करना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

शोभा यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने और जेएस‌एससी-सीजीएल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशांत कुमार के प्रशासनिक कार्यकाल से जुड़े वित्तीय और जल संसाधन विभाग के मामलों पर भी सवाल उठे हैं, जिनका सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी है। सरकार तत्काल इस्तीफा लेकर जांच पूरी होने तक उन्हें संबंधित प्रक्रिया से दूर रखे।

← पीवीयूएन‌एल की पहल से 60 युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर होंगे मजबूत राज्य गतका चैंपियनशिप में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का जलवा, 16 पदकों पर कब्जा; 4 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।