Uncategorized

जेपीएससी-जेएसएससी सुधार के लिए आजसू ने सरकार को सौंपा 10 सूत्री डिमांड चार्टर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को 10 सूत्री डिमांड चार्टर सौंपा। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने कहा कि छात्रों की मांगों और भावनाओं से सरकार को अवगत कराया गया है तथा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

चार्टर में विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, सीबीआई जांच, जेपीएससी-जेएसएससी के पुनर्गठन, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, आउटसोर्सिंग पर रोक, डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों को मुआवजा देने जैसी मांगें शामिल हैं। आजसू ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *