झारखण्ड धनबाद

झरिया से पुन: टिकट मिलने पर पूर्णिमा नीरज सिंह का समर्थकों ने किया अभिनंदन

प्रतीक सिंह, धनबाद


धनबाद (ख़बर आजतक) : सोमवार को देर रात एआइसीसी द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी, जिसमें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को कांग्रेस पार्टी ने पुनः झरिया से उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी द्वारा टिकट की घोषणा पर सोमवार झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के रघुकुल सरायढेला आवास पर लोगो का दिन भर आना हुआ। समर्थक और कार्यकर्ताओं ने विधायक जी को पुष्प गुच्छ, फूल माला भेंट कर बधाई दी और जश्न मनाया।


झरिया कतरास मोड़ स्थित विधायक कार्यालय में भी विधायक समर्थकों ने पूरे जोर-शोर से ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी कर अपने चहेते विधायक को फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर और नारों से उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ने पार्टी के शीर्ष कमान को धन्यवाद दिया और कहा हम झरिया की जनता के आभारी हैं, जिनके प्रेम और विश्वास से अब तक यह संभव हो सका है। आगे उन्होंने कहा कि हम पूरी ईमानदारी से अपने काम के बदौलत झरिया में पुनः जीत दर्ज करेंगे और झरिया को झारखंड में अग्रणी विधानसभा बनायेंगे।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें जोश में होश नहीं खोना है। हम सबने मिलकर हमेशा से झूठ और अधर्म के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे।
इस मौके पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने जनता के आशीर्वाद से पुनः झरियावासियों का सेवा करने का भरोसा दिया।

Related posts

नई चेतना पहल बदलाव की कार्यक्रम के तहत चिरकुंडा नगर परिषद् क्षेत्र में रांगोली और कैंडल मार्च का कार्यक्रम

admin

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी रंगेहाथ गिरफ्तार

admin

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर संतोष सोनी, प्रदेश महामंत्री, जदयू ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

Leave a Comment