गोमिया झारखण्ड बोकारो

झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पिता स्व विश्वनाथ महतो का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, छोटे पुत्र भरत महतो ने दी मुखाग्नि

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पिताजी स्व विश्वनाथ महतो के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक आवास मुरुबंदा के स्थानीय दामोदर नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत के छोटे पुत्र भरत महतो ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्री महतो के समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान लोगों ने श्री प्रसाद से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। इसके पहले मुरुबंदा आवास में हजारों की संख्या में आए श्री योगेंद्र प्रसाद के समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने दिवंगत के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद दिवंगत के अंतिम यात्रा में सभी शामिल रहे। कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य भी पहुंचे थे।

Related posts

बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: कसमार प्रखंड में 6 यूनिट बकरा-बकरी का वितरण

admin

आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति का सावन सिंधारा 27 अगस्त को स्वर्ण भूमि बैंक्विट में

admin

तैयारी पूरी, कल धूमधाम से मनाया जाएगा धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती

admin

Leave a Comment