राँची : फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी सदस्य ज्योति कुमारी ने कहा कि झारखंड का मौजूदा बजट 1.58 लाख करोड़ रुपये का है, जो पिछले वर्ष से 13 हजार करोड़ अधिक है और इसे प्रभावशाली व सराहनीय बताया। सामाजिक क्षेत्र—स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा—के लिए 67.5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजकोषीय घाटा 13.6 हजार करोड़, राजस्व व्यय 120 हजार करोड़ और पूंजीगत व्यय 37.7 हजार करोड़ रुपये निर्धारित है। राज्य की अर्थव्यवस्था 6% विकास दर का अनुमान कर रही है।

राजस्व स्रोतों में राज्य करों से 46 हजार करोड़, गैर-कर राजस्व से 20.7 हजार करोड़, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 51.2 हजार करोड़, केंद्रीय सहायता 18.2 हजार करोड़ और 22 हजार करोड़ की सार्वजनिक उधारी शामिल है। उन्होंने इसे संतुलित लेकिन चुनौतीपूर्ण बजट बताया।
