झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मिले डॉ. प्रदीप वर्मा

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर झारखंड की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण से राज्य की जनसंख्या संरचना बदल रही है, वहीं कोयला चोरी और कानून व्यवस्था की कमजोरी ने हालात बिगाड़ दिए हैं।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने संथाली आदिवासी नेता सूर्य नारायण हाँसदा की हत्या को सुनियोजित साजिश बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारग्रस्त सरकार ने विकास और जनता का विश्वास दोनों को चोट पहुँचाई है।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार झारखंड की समस्याओं के समाधान और आधारभूत ढाँचे के विकास के लिए लगातार सहयोग करेगी।

Related posts

सरना धर्म कोड नही मिलने से हमारे लोग हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आदि में धर्मांतरित हो रहें हैं,हमारा आस्तित्व ख़तरे में हैं : चन्द्र मोहन

admin

किशोरावस्था की समस्याएँ एवं चुनौतियों पर कार्यशाला का आयोजन

admin

कसमार : बाल अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर विशेष बाल सभा का आयोजन

admin

Leave a Comment